उत्तराखण्ड
20 साल से पुराने किरायेदारों का किरायेदारी शुल्क माफ आगे पढ़िए
20 साल से पुराने किरायेदार हैं तो आपको अपने मकान मालिक को किरायेदारी शुल्क नहीं देना पड़ेगा। नगर निगम ने यह अहम फैसला लिया है। इस फैसले से करीब 40 हजार पुराने किराएदारों को लाभ मिलेगा। नगर निगम के 100 वार्डों में वर्तमान में एक लाख से अधिक लोग किराए पर रह रहे हैं। इनसे मकान मालिक और उस आधार पर नगर निगम किराएदारी का शुल्क वसूल करते हैं। यह शुल्क नगर निगम के सर्वेक्षण से तय होता है। निगम ने इसके लिए जो सर्वे कराया है, उसमें ऐसे करीब 40 हजार किराएदार चिन्ह्ति किए गए हैं, जो 20 वर्ष से पुराने हैं। निगम ने तय किया है कि ऐसे किराएदारों को शुल्क में राहत दी जाएगी। सर्वे में 20 वर्ष से कम या नए किराएदारों की संख्या करीब 60 हजार सामने आई है। इन सभी को किराएदारी शुल्क देना होगा।