Breaking Newsआगराराज्य

आगरा: राजेश्वर मंदिर के पास जनरल स्टोर में आग लगने से दो की मौत, वीडियो देखें…

आगरा: ताजनगरी स्थित शमशाबाद रोड पर राजेश्वर मंदिर के पास आज सुबह एक जनरल स्टोर में आग लगने से दो लोगो की मौत हो गयी। घटना के बाद इसके ऊपर बने फ्लैट में रह रहे एक परिवार को इसकी जानकारी भी न हो पायी। पड़ोसियों ने दुकान पर धुंआ उठता देख इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। लगभग 20 मिनट में दमकल की तीन गाड़ियों ने बशमुश्किल आग पर काबू पाया। इसके बाद फ्लैट का दरवाजा काटकर परिवार के दो सदस्यों को बदहवास हालात में बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुँचने के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसा सुबह 7 बजे हुआ। पड़ोसियों के मुताबिक अनिल जनरल स्टोर पर अचानक धुंआ उठते देखा गया। इसके ऊपर बने फ्लैट में एक परिवार रहता है। आग लगने की जानकारी से अनजान परिवार को जबतक इसकी जानकारी हुई तब तक वह लपटों में घिर चुके थे। आग के दूसरे माले पर पहुचते ही चीख पुकार मच गई। हादसे में 50 वर्षीय मीना और 80 वर्षीय जगदीश शर्मा घर मे ही फसे रह गए। बाद में अस्पताल पहुँचने के बाद दोनों की मौत हो गयी। सूचना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी। शनिवार को कहरई से राजपुर चुंगी तक निकलने वाली परशुराम शोभायात्रा को भी स्थगित कर दिया गया है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close