नई दिल्ली

35000 पदों के लिए 47 लाख युवाओं के बीच मुकाबला, जारी होने वाले हैं एडमिट कार्ड

RRB NTPC Admit Card 2019: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा (नॉन टेक्निकल पॉपुलर पोस्ट) के एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी होने वाले हैं। इससे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की 1937 पैरामेडिकल पदों पर भर्ती की परीक्षा 19 जुलाई से 21 जुलाई के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की। अब RRB NTPC Exam की बारी है। जल्द ही RRB NTPC Exam Dates  व RRB NTPC Exam schedule जारी किया जाएगा। RRB NTPC Admit Card Download करने की तिथि भी जारी होगी।

इस वर्ष फरवरी मार्च में निकली एनटीपीसी भर्तियों के लिए देशभर के सभी 21 आरआरबी की ओर से संयुक्त तौर पर ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट के एक दर्जन से अधिक पदों के लिए आवेदन लिये गये हैं। आरआरबी की ओर से लगभग 35 हजार पदों के लिए आवेदन मांगे गये थे। रेलवे के पदाधिकारियों की मानें तो 35 हजार पदों के लिए देशभर से लगभग एक करोड़ 47 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन किये हैं। इनमें बिहार से लगभग 10 लाख परीक्षार्थियों ने अलग-अलग आरआरबी के माध्यम से आवेदन भरे हैं। रेलवे के अधिकारियों की मानें तो अगस्त या सितम्बर से परीक्षाओं का दौर शुरू होगा।

अंडर ग्रेजुएट : इन पदों के लिए होगी परीक्षा
पद                                     सीट

जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट    4319
एकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट    760
जूनियर टाइपकीपर                17
ट्रेन क्लर्क                              592
कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क      4940
कुल                                      10628

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close