kanpur

अरमापुर कल्याणपुर थाना क्षेत्र सीमा से सटे पनकी नहर के पास प्रेम प्रसंग की रंजिश में दो गुटों के युवकों में आपस में लाठी डंडे

अरमापुर कल्याणपुर थाना क्षेत्र सीमा से सटे पनकी नहर के पास प्रेम प्रसंग की रंजिश में दो गुटों के युवकों में आपस में लाठी डंडे

अरमापुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र सीमा से सटे पनकी नहर के पास प्रेम प्रसंग की रंजिश में दो गुटों के युवकों में आपस में लाठी डंडे, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ओईएफ कर्मी के बेटे वैन चालक धीरज गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी।जैसा कि हमारे संवाददाता के द्वारा मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि आवास विकास 3 स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी शिवम की अरमापुर में नहर के पास झोपड़ी में चाय की दुकान चलाने वाली महिला की बेटी से मेलजोल एवं दोस्ती है वहीं दूसरी तरफ अरमापुर निवासी बाबू का भी प्रेम प्रसंग उस लड़की से था। शुभम का चाय कि दुकान पर आने जाने से आरोपित बाबू से विवाद भी 2 दिन पहले हुआ था इसी में दोनों पक्ष ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी। शिवम को आरोपित बाबू ने फोन कर चाय की दुकान पर ना आने और जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर शिवम ने बाबू से कहा मौके पर रुको मैं आ रहा हूं और शिवम अपने कुछ साथियों धीरज गुप्ता,बृजेश,इदू ,प्रिंस गौड़,अजय और कुछ अन्य साथियों के साथ महिला की दुकान की तरफ गया वहां पर पहले से घात लगाए बैठे बाबू अपने 12-15 साथियों के साथ मौजूद था सभी के हाथ में लाठी-डंडे और हथियार बाबू के लोगों ने तुरंत शिवम के गुट पर हथियारों से हमला कर दिया जिसमें अपनी जान बचाते हुए शिवम बृजेश और धीरज और उनके साथी भागने लगे भागते समय दूसरे पक्ष के बाबू की तरफ से अवैध असलहे से गोलियां चलाई गई जो गोली धीरज गुप्ता पुत्र कौशल्या गुप्ता के सीने में गोली लगी मौके पर धीरज गुप्ता जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा तभी आरोपी फरार हो गए मौके पर शिवम एवं अन्य लोगों ने धीरज और बृजेश को अस्पताल पहुंचाया जहां पर धीरज गुप्ता नामक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई वहीं बृजेश भी गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में कई थानों की फोर्स मौके घटनास्थल पर पहुंची कानपुर डीआईजी एसपी साउथ एसपी वेस्ट एवं पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने घटनास्थल का मुआयना करके अधिकारियों को उचित कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए।घटना के बाद चाय का होटल चलाने वाली महिला जिसकी बेटी से प्रेम प्रसंग था और जिस कारण यह इतना बड़ा हत्याकांड हुआ वह अपनी दुकान बंद करके भाग गई। वहीं पुलिस हमलावरों के साथ ही मां बेटी की भी तलाश में जुटी है मौके पर पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना एक गंदा और 2 जोड़ी चप्पल में बरामद की है और सूत्रों से यह भी ज्ञात हुआ है कि जिस चाय की दुकान पर हमेशा नशे बाजी होती थी उस चाय की दुकान पर वारदात हुई है वहां पर नशे का हर सामान मिलता था।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close