नई दिल्ली

प्रियंका गांधी ने पूछा की यूपी सरकार में लड़कियों की आवाज सुनी जाएगी या नहीं?

अपराधियों के खिलाफ बोलने पर आवाज सुनी जाएगी या नहीं

उन्नाव बलात्कार पीड़िता के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में राज्य की हर लड़की के मन में यही सवाल है कि अपराधियों के खिलाफ बोलने पर उसकी आवाज सुनी जाएगी या नहीं। प्रियंका ने बाराबंकी में एक छात्रा द्वारा पुलिस से सवाल किए जाने संबंधी खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया कि अगर कोई रसूख़ वाला-बड़ा इंसान कुछ गलत करता है तो उसके खिलाफ हमारी आवाज सुनी जाएगी क्या? यह बाराबंकी की एक छात्रा का ‘बालिका जागरूकता रैली’ के दौरान उप्र सरकार से पूछा गया सवाल था।उन्होंने कहा कि यही सवाल आज उप्र की हर महिला व बच्ची के मन में है।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close