Breaking News
जम्मू-कश्मीर में क्या हो रहा है किसी को नहीं पता जाने के लिए देखिये

घाटी में जारी की गई एडवाइजरी के बाद से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मुख्यधारा के सभी राजनीतिक दलों में उठापटक का दौर जारी है। एक ओर शुक्रवार को पीडीपी की मुखिया महबूबा मुफ्ती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कश्मीर नीति पर काम करने की नसीहत दी थी। वहीं शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोगों से हम बस इतना कहेंगे कि सब्र से काम लें, हम 35 ए को बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।





