राज्यहोम

समलैंगिक मोहब्बत परवान चढ़ रहा

मोहब्बतपुर पइंसा इलाके में रहने वाली एक किशोरी हाई स्कूल की छात्रा है। किशोरी स्कूल में पढ़ाई करती है, इस दौरान वह पास ही संचालित ब्यूटी पार्लर की संचालिका के संपर्क में आ गई। फतेहपुर जिले के धाता इलाके की रहम वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका व किशोरी के बीच धीरे-धीरे समलैंगिक मोहब्बत परवान चढ़ी और हफ्ते भर पहले दोनों अपने घर से फरार हो गई। किशोरी के गायब होने के बाद उसके भाई ने मोहब्बत पुर पइंसा थाना में ब्यूटी पार्लर संचालिका पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। इस अनोखे मामले के खुलासे के लिए पुलिस सक्रिय हुई और दोनों लड़कियों को महेवा घाट थाना इलाके से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब दोनों गैर जनपद भागने के लिए साधन का इंतजार कर रही थी। पुलिस दोनों को थाना लाई जहां पर ब्यूटी पार्लर संचालिका ने किशोरी के साथ समलैंगिक विवाह किए जाने का हलफनामा दिखाया। पुलिस ने युवती द्वारा दिखाए गए हलफनामे की जांच किया तो वह फर्जी निकला। इस पर पुलिस ने युवती के खिलाफ धोखाधड़ी का भी मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि ब्यूटी पार्लर संचालिका ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने प्यार के झांसे में फसाया था। शिकायत के बाद पुलिस ने फरार दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया है। जिन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद नारी निकेतन भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close