Breaking NewsLucknowराज्यहोम

देशभर में बकरीद के मौके पर यूपी के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की शुभकामनाएं दी..मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्योहार हम सभी को मिलजुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं।  मुख्यमंत्री ने इस त्योहार को शांति व आपसी सद्भाव से मनाने की अपील की। विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने भी प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी है, उन्होंने कहा कि बकरीद का त्योहार प्रदेश स्नेह व सौहार्द की भावना की सुदृढ़ बनाता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ईद-उल-अजहा को त्याग, बलिदान और समर्पण का त्योहार बताते हुए मुस्लिम धर्म मानने वालों को बधाई दी है। साथ ही उनकी सुख-समृद्धि की कामना करते हुए इस परस्पर सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की है। 

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close