
झारखंड: सिमडेगा जिले में दो आदिवासी महिला हॉकी खिलाड़ियों के शव एक पेड़ से लटके मिले हैं। उनके परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने कहा कि दोनों महिला हॉकी खिलाड़ी, सुनंदिनी बागे (23) और श्रद्धा सोरेंग (18) शनिवार से लापता थी। सिमडेगा जिले के बीरू गांव में रविवार को उनके शव एक पेड़ से लटके हुए पाए गए। सुनंदिनी और श्रद्धा के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या की गई है।