स्कूलों में निकली प्रभात फेरियां, परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा

ने तिरंगा फहराकर देश पर जान देने वाले शहीदों को याद किया। आजादी की 72वीं वर्षगांठ पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तिरंगा फहराया और राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुबह साढ़े 10 बजे परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में तिरंगा फहराया। सुबह आठ बजे से 11 बजे तक परेड मैदान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। सुरक्षा के मद्देनजर उत्तराखंड से लगा नेपाल बॉर्डर भी सील रहा। यहां पुलिस बल और एसएसबी तैनात है। स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे। मुख्य आयोजन के दौरान परेड ग्राउंड के चारों तरफ से वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। इस दौरान कई मार्गों का यातायात डायवर्ट रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी द्वारा झंडारोहण के आयोजन स्थलों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए थे। सीओ अपने सर्किल में महत्वपूर्ण संस्थानों, सामरिक महत्व की इमारतों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर नियमित चेकिंग की व्यवस्था की। इसके अलावा मंगलवार शाम से ही जिले की सीमाएं सील कर चेकिंग शुरू कर दी गई थी।


