दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों से जारी रिमझिम बारिश जिससे मौसम सुहाना रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच महज चार डिग्री का अंतर रह गया।मौसम विभाग के मुताबिक, सात साल में शनिवार को सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। उत्तर पश्चिम भारत में मानसून सक्रिय हो गया है। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 29 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तापमान 32.5 डिग्री दर्ज हुआ। इस तरह से बीते चौबीस घंटे में ही तापमान में इतनी गिरावट हो गई। बीते सात सालों की बात करें तो 17 अगस्त को तापमान 31 डिग्री से नीचे नहीं गया, जहां तक बारिश की बात है तो दिल्ली में एक जून से अभी तक 278.5 मिमी बारिश हो चुकी है। हालांकि, यह अभी 146.8 मिमी कम है। शनिवार को 7.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। रविवार को दिल्ली में बारिश व तेज हवाएं चलती रहेंगी। विभाग ने कुछ इलाकों में तेज बारिश व कुछ में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है।
Related Articles
Check Also
Close-
ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण शहर में भीषण जाम
September 17, 2019