Breaking Newsदेशनई दिल्लीराजनीती

पंजाब की वो सीट जहां से जेटली हारे फिर भी मोदी कैबिनेट में बने थे मंत्री

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया है। इसके बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उन्होंने 12 बजकर सात मिनट पर आखिरी सांस ली। अरुण जेटली का राजनीतिक सफर बेहद शानदार रहा है।  कई मोर्चों में उन्हें अप्रत्याशित जीत मिली तो वहीं मोदी लहर में भी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इसके बाद भी प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें अपनी कैबिनेट में शामिल किया और वित्त मंत्रालय का जिम्मा सौंपा।

अरुण जेटली को यह हार 2014 में पंजाब की हाई प्रोफाइल सीट अमृतसर से मिली थी। अरुण जेटली से पहले नवजोत सिंह सिद्धू इसी सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं। लेकिन अरुण जेटली के लिए उन्हें यह सीट खाली करनी पड़ी थी। हालांकि बाद में कांग्रेसी हो गए थे।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close