Breaking Newsदेशहोम
शिक्षक दिवस पर उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू ने कहा, हमारे देश में शिक्षकों को गुरू कहा जाता है

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शिक्षक दिवस के मौके पर देश की संस्कृति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारे देश में शिक्षकों को एक प्रमुख स्थान दिया गया है। हम उन्हें गुरू कहते हैं। वो संस्कृति शब्द जो रोशनी के स्रोत को दर्शाता है। उन्होंने गुरुकुल प्रणाली के महत्व पर भी अपनी बात कही। एक ऐसी प्रणाली जिसमें शिक्षक और छात्र साथ में रहते हैं और देखभाल वाले वातावरण में शिक्षा होती थी।



