Breaking News

आपसी रंजिश के चलते आरएसएस कार्यकर्ता के परिवार की हत्या

पश्चिम बंगाल तीन लोगों की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसकी इस हत्याकांड में कथित संलिप्तता है। मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि आरोपी का नाम उत्पल बेहरा है। जो पेशे से राजमिस्त्री है।  आरोपी को पुलिस ने मंगलवार सुबह सागरडिघी के सहापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मुर्शिदाबाद में रहने वाले 35 साल के अध्यापक, उनकी गर्भवती पत्नी ब्यूटी और आठ साल के बेटे अंगन आठ अक्तूबर को जियागंज में स्थित अपने घर पर मृत मिले थे। घटना को तब अंजाम दिया गया जब दुर्गा पूजा का उत्सव चल रहा था।

पुलिस के अनुसार बेहरा ने पाल को दो बीमा पॉलिसी के लिए पैसे दिए थे। पाल ने पहली पॉलिसी की रसीद दे दी थी लेकिन उन्होंने दूसरी पॉलिसी की रसीद नहीं दी। पिछले कुछ हफ्तों से पाल और बेहरा के बीच इसे लेकर झगड़ा चल रहा था। पाल ने उसकी बेइज्जती भी की थी। जिसके कारण बेहरा ने उसे मारने का फैसला लिया।

पुलिस ने कहा, ‘हालांकि पाल ने पहली पॉलिसी के लिए रसीद दी थी लेकिन उसने दूसरी पॉलिसी के लिए उसे रसीद नहीं दी। पाल और बेहरा के बीच पिछले कुछ सप्ताह से इस मामले को लेकर विवाद चल रहा था। पाल ने उसका अपमान भी किया था, जिसके बाद बेहरा ने उसकी हत्या करने का फैसला किया।’

पुलिस का दावा है कि बेहरा ने अपना गुनाह कबूल लिया है। मृतक शिक्षक के आरएसएस से जुड़े होने की वजह से राज्य में इसे लेकर सियासत हो रही थी। मामले को लेकर राज्यपाल ने जहां रिपोर्ट तलब की वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस को पत्र लिखकर शीघ्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा था। इससे पहले शनिवार को पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी के अलावा पुलिस अबतक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close