कानपुर में नेहरूयुवा केन्द्र ने युवा मंडलो को खेल किट का किया वितरण
खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान नेहरू युवा केंद्र के सक्रिय युवा मंडलो को खेल सामग्री का वितरण किया गया

कानपुर नेहरू युवा केन्द्र कानपुर युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान नेहरू युवा केंद्र के सक्रिय युवा मंडलो को खेल सामग्री का वितरण किया गया जिलायुवा समन्वयक हुस्न जहाँ ने बताया कि आज कानपुर जनपद के दशो विकास खण्डों के सक्रिय बीस युवा मंडलो को आज जिला मुख्यालय नेहरू युवा केन्द्र कानपुर में खेल किट का वितरण किया गया वही मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा नवाब सिंह ने युवाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेहरु युवा केन्द्र एक ऐसा संगठन है जिसमे युवाओ का सर्वांगीण विकास होता है वही उपजिला अधिकारी नर्वल रिजवाना शाहिद ने युवाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ युवाओ को खेलना भी जरूरी है क्योंकि खेलने से हमारा शरीर भी फिट रहता है कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक रामशंकर तिवारी ने किया इस कार्य क्रम में मुख्यातिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा नवाब सिंह,उपजिलाधिकारी नर्वल रिजवाना शाहिद ,पूर्व कमिश्नर के सी पांडेय,डी सी यादव सहडायरेक्टर अपोलो इंस्टिट्यूट, उपप्रधानाचार्य अरुण मिश्रा,ऋषि तिवारी,हिमांशु मिश्रा,लक्ष्मी दुबे,आनामिका रीना पाल, प्रिया ,अंजुम,अमिता कुशवाहा,भोला कुशवाहा आदि उपस्थित रहे