Kanpur Nagar

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कानपुर में जनसभा की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कानपुर में जनसभा की

जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी का फूल मालाओं से स्वागत किया। जहाँ उन्होंने बताते हुए कहा कि पाकिस्तान बनाने का पाप कांग्रेस ने किया था। जहाँ हिंदू,जैन,पारसी और सिखों पर हमले हो रहे हैं। हम उनको नागरिकता देंगे। वही कहा कि सपा,कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों में इतनी हिम्मत नहीं कि ये खुद कोई आंदोलन करें। इन लोगों के द्वारा अब अपनी औरतों और बच्चों को चौराहे पर बैठाया जा रहा है जबकि पुरुष घर में आराम कर रहे हैं। जिन महिलाओं को मालूम ही नहीं कि सीएए क्या है। उन महिलाओं को आगे किया जा रहा है। पूछने पर पुरुष कहते हैं कि हम अब अक्षम हैं। हमने आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोंकने का काम किया है।वही कहा कि दुनिया के सामने कैंडल मार्च निकालने वाले बेशर्मों के पास हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर जवाब नहीं है। ननकाना साहब में सिख युवक की हत्या हुई। शांतिपूर्ण ज्ञापन देना सबका हक है लेकिन हमले और सार्वजनिक संपत्तियों का नुकसान करोगे तो ऐसी कार्रवाई होगी कि आने वाली पीढ़ी याद रखेगी। भारत विरोधी नारे या कश्मीर की आजादी के नारे लगाए तो ये भी माफ नहीं किया जाएगा। वही कहा कि विपक्ष दुश्मनों की भाषा बोल रहा है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने संविधान निर्माण में योगदान दिया जो देश में भारत रत्न के रूप में अमर हो गए। जोगिंदर नाथ मंडल के लिए क्या किया गया वो गुमनाम रहे। कोई भारतीय उनका नाम तक नहीं जानता है। इन लोगों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। सीएए के नाम पर सपा,कांग्रेस,वामपंथी के साथ ही कुछ एनजीओ द्वारा लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। पीएम मोदी ने पहले ही कहा है कि ये कानून नागरिकता देने का है, नागरिकता लेने का नहीं है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हमें मौन नहीं रहना। अपराध के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से साथ देना अपराध होगा। महाभारत में द्रोपदी के चीर हरण का जिक्र करते हुए कहा कि अपराध में हर सहयोगी भी दोषी होता है। हमें अब मोदीजी के अभियान में युद्ध स्तर से लगना है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नागरिकता कानून पर केंद्र का पक्ष भी सुना जाए, तब तक रोक नहीं लगाएंगे वही मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी के दूसरे कार्यकाल की धमक पूरी दुनिया में सुनाई पड़ रही है। हर गरीब को मकान,शौचालय,विद्युत कनेक्शन,स्वास्थ्य लाभ,किसान सम्मान निधि का सम्मान,पहले कार्यकाल में देखने को मिले। नमामि गंगे के तहत मां गंगा कानपुर में निर्मल दिखाई पड़ती हैं। कश्मीर में अलगाववाद की जननी 370 को खत्म कर पाकिस्तान को जवाब दिया। मुंबई हमले के बाद कांग्रेस कहती थी कि हम पाकिस्तान पर हमला नहीं करेंगे क्योंकि उसके पास एटम बम है। लेकिन जब कश्मीर में सेना पर हमला हुआ था तो मोदी जी ने घुसकर मारा था। जिसके बाद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान देशों के सामने घिघयाता दिखा। ये नया भारत है। तीन तलाक की कुप्रथा कांग्रेस ने रोककर संसद में पलटा था। लेकिन मोदीजी ने मुस्लिम महिलाओं को इस कुप्रथा से मुक्ति दिलाई। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। अयोध्या में राम मंदिर के फैसले ने भारत की मजबूत न्यायपालिका को दर्शाया है। वही इस जनसभा में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close