मध्यप्रदेश

कमलनाथ और दिग्विजय पर सीएम शिवराज सिंह चौहान और सिंधिया का हमला

कमलनाथ और दिग्विजय पर सीएम शिवराज सिंह चौहान और सिंधिया का हमला

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को मुरैना में कांग्रेस पर हमला बोला। दोनों नेताओं के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और दिग्विजय सिंह को निशाने पर लिया। यहां सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया तो चौहान ने कहा कि दोनों ने राज्य के वल्लभभवन को दलालों का अड्डा बना दिया। दोनों भाजपा नेता यहां कुछ लोकार्पण और शिलान्यास के कार्यक्रमों में भाग लेने आए हैं। कभी कांग्रेस का हिस्सा रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने पुराने साथी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, ‘अगर किसी ने लोगों को धोखा दिया तो वह कमलनाथ और दिग्विजय सिंह हैं जिन्होंने 15 महीने में भी किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। वह शिवराज सिंह सरकार के लिए आठ हजार करोड़ रुपये का कर्ज छोड़कर गए।’ वहीं, चौहान ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय ने मध्यप्रदेश के वल्लभभवन को दलालों का अड्डा बना दिया।

 

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close