Kanpur Nagar

किसान सम्मान निधि में 14,847 लाभार्थियों के दस्तावेजों में गड़बड़ी का खुलासा

किसान सम्मान निधि में 14,847 लाभार्थियों के दस्तावेजों में गड़बड़ी का खुलासा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सात श्रेणी के लोगों को छोड़कर सभी किसानों को लाभांवित किए जाने का नियम है। योजना में जिले में 6,65,293 किसानों को लाभांवित किया गया है। विभाग से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक जिले में 14,847 लाभार्थी ऐसे हैं, जिनके बैंक खातों में किसान सम्मान निधि की तीन-तीन किश्तें भेजी गईं, लेकिन जब आधार अनिवार्य कर दिया गया, तो इनकी कोई खोज खबर नहीं मिल पा रही है।इनमें से 5215 लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने आधार कार्ड का नंबर तो अपडेट कराया, लेकिन यह उनके बैंक खाता में दर्ज नाम और खतौनी के नाम से नहीं मिल रहा है। इसी तरह 9632 लाभार्थी ऐसे हैं, जिनके आधार वैलिड नहीं हैं, यानि गलत आधर नंबर डालकर लाभ ले लिया गया। पूरे प्रदेश मेें किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की जांच के आदेश होने के बाद अब जिले में भी खलबली मच गई है। लाभ पाने वाले जिन किसानों का कोई सुराग नहीं मिल रहा है उन सभी के बैंक खातों में तीन-तीन किश्तें भेजी जा चुकी हैं।

 

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close