कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण राज्य सरकार अलर्ट,
कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण राज्य सरकार अलर्ट,

देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में हुई जबरदस्त वृद्धि के बावजूद राज्य के लोग बेखौफ नजर आ रहे हैं। फिलहाल महाराष्ट्र के नागपुर, अकोला, परभनी और औरंगाबाद में लॉकडाउन लागू किया गया है। हालांकि, सीएम उद्धव ठाकरे मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में लॉकडाउन लगाने की चेतावनी दे चुके हैं। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में भी लॉकडाउन लगाने की तैयारी है। यही कारण है कि कई राज्यों में स्कूलों को फिर से बंद किया जा रहा है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र, पंजाब और गुजरात में स्कूल बंद किए जा रहे हैं। अगर कोरोना संक्रमण ऐसे ही बढ़ता रहा तो कई और राज्यों में स्कूलों को बंद किया जा सकता है।