Kanpur Nagar

कानपुर पहुँचे दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह

कानपुर पहुँचे दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह

कानपुर पहुंचे बीज विकास निगम के चेयरमैन राजेश्वर सिंह ने पूर्व की सरकारों पर जमकर निशाना साधा।विवादित बयान देते हुए कहा की जो लादेन की औलाद राष्ट्रद्रोही होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी फिर चाहे जो भी हो।
कानपुर में हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री अमित सिंह सेंगर के निवास पर पहुंचे बीज विकास निगम के चेयरमैन राजेश्वर सिंह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।इस दौरान उन्होंने बीज विकास निगम में लगातार हो रहे घोटाले पर कहा कि वे स्वयं की निगरानी में इसकी जांच करा रहे हैं और जल्दी घोटाले बाजों पर कार्रवाई की जाएगी ,दोषी जेल जाएंगे। उन्होंने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी घोटाले पूर्व की सरकार में हुए हैं। वही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर दर्ज हुए मुकदमा के बाद सपा कार्यकर्ताओं के विरोध पर बोले योगी सरकार एक अभियान के तहत भू माफियाओं,अराजकतत्वों और राष्ट्र द्रोहियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। वहीं उन्होंने एक विवादित बयान भी देते हुए कहा कि जो भी लादेन की औलाद देशद्रोही होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूर्व की सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में माफिया राज था योगी सरकार में उत्तर प्रदेश माफिया विहीन हो चुका है।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close