Shahjahanpur

सिलेंडर फटनें से कई लोग गंभीर रुप से घायल

सिलेंडर फटनें से कई लोग गंभीर रुप से घायल

सिलेंडर फटनें से कई लोग गंभीर रुप से घायल ,उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहाँपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह सुबह चाय बनानें के लिए उठे एक परिवार में गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई आग लगने के बाद सिलेंडर फट गया सिलेंडर फटनें से परिवार के कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। तो वहीं कुछ लोग आग की चपेट में आनें से झुलस भी गए हैं । जिसमें एक कि हालत ज़्यादा गंभीर होनें पर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के दनियापुर गांव में सुबह चाय नाश्ता बनाते समय गैस सिलेंडर फट जानें से घर मे आग लग गई आग लगनें से परिवार के लगभग आधा दर्जन लोग झुलस गए हैं। सभी घायलों को गांव वासियों की मदद से बाहर निकाला गया जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका । रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के ग्राम दनियापुर में आज सुबह लगभग 8 बजे अनिल पुत्र रामप्रकाश के घर चाय नाश्ता बनाया जा रहा था। इसी बीच गैस सिलेंडर में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप धारण कर दिया। जिससे गैस सिलेंडर फट गया। जिससे घर के ऊपर पड़ी टिन शेड उड़ गई। वही आग की चपेट में आने से अनिल पुत्र रामप्रकाश (30) रूबी पत्नी अनिल (25) सौरव पुत्र अनिल (8) विष्णु पुत्र अनिल (5) लल्ला पुत्र अनिल (1) व संजय पुत्र रामप्रकाश गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दमकल विभाग की गाड़ियों के आने से पूर्व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close