अक्षय कुमार ने अयोध्या में किया रामसेतु का शुभारम्भ
अक्षय कुमार ने अयोध्या में किया रामसेतु का शुभारम्भ

अक्षय कुमार ने अयोध्या में किया रामसेतु का शुभारम्भ अक्षय कुमार ने 18 मार्च को अपनी चर्चित फ़िल्म राम सेतु की शूटिंग का शुभारम्भ भगवान राम की नगरी अयोध्या में पूजा-पाठ के साथ किया। इस मौक़े की एक तस्वीर पोस्ट करके अक्षय ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। फ़िल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं, जबकि डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी इस फ़िल्म के साथ बतौर एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़े हैं। अक्षय ने मुहूर्त पूजा की जो तस्वीर साझा की है, उसमें राम दरबार की तस्वीर के समक्ष फ़िल्म का क्लैप बोर्ड रखा गया है, जिस पर राम सेतु लिखा है। इस तस्वीर के साथ अक्षय ने ट्वीट किया- आज श्री अयोध्या जी में फ़िल्म रामसेतु के शुभारम्भ पर भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त हआ। जय श्री राम। बता दें, राम सेतु में अक्षय के साथ जैकलीन फ़र्नांडिस और नुसरत भरूचा भी मुख्य किरदारों में दिखेंगी।
जैकलीन और नुसरत के साथ गुरुवार सुबह को ही प्राइवेट जेट से अयोध्या रवाना हुए थे। उन्होंने इसकी एक फोटो शेयर करके जानकारी दी थी। अक्षय ने लिखा था- एक स्पेशल फ़िल्म की स्पेशल शुरुआत। टीम राम सेतु अयोध्या में मुहूर्त शॉट के लिए जा रही है और इसके साथ यह यात्रा शुरू होती है। आप सबकी शुभकामनाओं की दरकार है।




