डॉ राम मनोहर लोहिया की धूमधाम से मनायी गयी जयन्ती
डॉ राम मनोहर लोहिया की धूमधाम से मनायी गयी जयन्ती

डॉ राम मनोहर लोहिया की धूमधाम से मनायी गयी जयन्ती खबर अमेठी जिले के गौरीगंज से है जहाँ समाजवादी पार्टी कार्यालय में डॉ राम मनोहर लोहिया की 111वी जयन्ती बड़ी ही धूमधाम से मनायी गयी। जिलाध्यक्ष ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की । सपाजिलाधयक्ष राम उदित यादव ने कहा कि कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पूरे प्रदेश में समाजवादी कार्यालय पर डॉ लोहिया की जयन्ती पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता. जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अरशद अहमद ने किया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ लोहिया बहुत ही क्रांतिकारी पुरुष थे। वह समाजवादी विचारधारा के जनक थे। जिसको बढाने का कार्य हमारे नेता जी ने अपने शासन कार्यकाल में किया। देश में गरीब तबके के चेहरे पर जब तक मुस्कान नही आती, तब तक यह देश खुशहाल नही होगा। समाजवादी पार्टी ही डॉ लोहिया के विचारधारा पर ही चल रही है समाजवादी पार्टी अपने सरकारों के शासन काल में डॉ लोहिया के विचारधारा पर कार्य करने का काम किया है। तथा समाज के अन्तिम पायदान तक योजनाओं को लाने का कार्य किया है। डॉ लोहिया की विचारधारा “जिन्दा क़ौमे पांच साल का इंतज़ार नही करती” पर हम सबको कार्य करना चाहिये। देश मे शासन कर रही किसान विरोधी व जन विरोधी सरकार को जबाब दिया जा सके। क्योकि देश व प्रदेश की दोनो सरकारे सिर्फ तानाशाही का रवैया अपनाये हुये है। वो जनता की सुन नही रही है। सिर्फ अपना सुना रही है। जिसमें देश की आम जनता भी पिस रही है, किसान बदहाल व बेहाल है । जिस लड़ाई को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लड़ रहे है। उसका जबाब हमें पँचायत चुनाव से देना ही चालू कर देना है। जो कि प्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा का सेमी फाइनल चुनाव साबित होगा। डॉ लोहिया ने ही गरीबो हटाओ, अंग्रेजों को भगाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था। उनका एक नारा रोटी कपड़ा और मकान मांग रहा है हिन्दुस्तान। जिनकी विचारधारा पर हमारी पार्टी चल रही है। समाज के आखिरी पायदान तक खुशिया लाने को डॉ लोहिया प्रतिबद्ध थे हमे उनके विचारों, कार्यो, आदर्शो पर चलते हुये समाज मे व्याप्त तरह तरह की बुराइयों ऊँच नीच की भावना से ऊपर उठकर कार्य करना होगा। उसी पर हमारी पार्टी भी चल रही है। पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नही की जायेगी। सब को मिलजुल कर पार्टी द्वारा समर्थित सभी प्रत्याशियों को जिताना है। जिससे हम जिले की 2022 में सभी चारो सीटे जिताकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश की कुर्सी का मार्ग प्रशस्त करना है। कार्यक्रम में मो सऊद तिलोई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, जिला सचिव राकेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी रामकेवल यादव, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश यादव, छेदीलाल, शम्भू यादव, अवधेश बहादुर, इसरार अहमद जायसी, राम हेत, मुकेश यादव, जग प्रसाद, राम फेर, तुफैल अहमद, अनवार खान, कैलाश यादव, अरुण कुमार सभासद, महेन्द्र सिंह, सुनील शर्मा, मनीराम वर्मा, डी के, रोहित बाल्मीकि, बिमलेश सरोज जिला पंचायत सदस्य, जिलाध्यक्ष महिला सभा मीना सिंह आदि मौजूद रहे।