
एक बार फिर जारी हुआ कोरोना का कहर कोरोना के अस्तित्व को एक साल से ज्यादा हो गया है। कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन भी तैयार कर ली गई है लेकिन बावजूद इसके कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। पिछले साल भी मार्च महीने में कोरोना तेजी से फैला था और इस साल भी मार्च महीने में कोरोना संक्रमण आक्रामक हो गया है। ऐसा कई मामलों में देखा गया है कि कोरोना से पीड़ित मरीज अपनी मानसिक स्थिति को लेकर भी काफी परेशान रहता है। जमुई के गिद्धौर प्रखंड में एक डॉक्टर ने अपने सरकारी आवास पर पंखे से लटककर जान दे दी। डॉक्टर रामस्वरुप चौधरी दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी थे। उन्होंने मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे अपने सरकारी आवास पर सुसाइड नोट लिखकर जान दे दी।




