kanpur

नरसिंहानंद पर सखत कार्यवाही करे होकुमत। कारी नौशाद रज़ा अज़हरी

नरसिंहानंद पर सखत कार्यवाही करे होकुमत। कारी नौशाद रज़ा अज़हरी

नरसिंहानंद पर सखत कार्यवाही करे होकुमत। कारी नौशाद रज़ा अज़हरी इंसानियत और मानवता की सीख देने के लिए धरती पर जन्म लेने वाले पैगम्बरे ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स०अ०व०)* के बारे में डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने अमर्यादित-भ्रामक बाते कर उनकी शान मे गुस्ताखी की खिदमते हिन्द फाउंडेशन यूथ ग्रुप निरंतर नरसिंहानंद पर कानूनी कार्यवाही के लिए जद्दोजहद कर रहा है उसी कड़ी में खिदमते हिन्द फाउंडेशन यूथ ग्रुप की नरसिंहानंद पर अभी तक कार्यवाही न होने के खिलाफ एक ऐहतेजाज मछरिया जामा मस्जिद टेंपो स्टैंड के सामने बाद नमाज़े हुआ ऐहतेजाज में मछरिया के तमाम उलमा मस्जिद के इमाम हाफिज अवामे अहले सुन्नत ने शिरकत की।ऐहतेजाज में उलमावों ने कहा देशभर में नरसिंहानंद पर सख्त कार्यवाही की मांग पर देश व प्रदेश की सरकारे खामोश रहकर करोड़ों लोगो का गुस्सा बढ़ाने का कार्य कर रही है। नरसिंहानंद ने मोहसीन ए इंसानियत पैगंबर इसलाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम का अपमान किया उसने मुस्लिम वर्ग विशेष की धार्मिक भावनाओं का अपमान कर गंगा जमुनी तहजीब वाले देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने, दंगा भड़काने का षडयंत्र किया है जो गंभीर अपराध है। नरसिंहानन्द के खिलाफ पूर्व में भी 2005 में गाजियाबाद पुलिस स्टेशन कवि नगर, 2010 गाजियाबाद पुलिस स्टेशन मसूरी, 2014 पुलिस स्टेशन निवाड़ी में भी अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
किसी भी धर्म-आस्था का अपमान करने की भारतीय संविधान इजाज़त नही देता ब्लकि ऐसा करने वाले के खिलाफ कड़ी सज़ा देने का प्रावधान है फिर भी वह खुले आम घूमकर संविधान का मज़ाक बना रहा है जो देश की कानून व्यवस्था के खिलाफ खतरा है। नरसिंहानंद व उसके द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित अन्य लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 120बी, 295, 295ए, 505, 153ए व भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 67ए के अंतर्गत FIR दर्ज करने ऐसे लोगों पर कार्यवाही करना न्याय हित व देश की शांति के लिए अति आवश्यक बताते हुए नरसिंहानंद पर रासुका लगाकर गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग सी ओ गोविंद नगर को मेमोरेंडम दिया गया

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close