
सुल्तानपुर:खेत गई महिला की गला काटकर की गयी हत्या
सुल्तानपुर में देहात कोतवाली के गोमती नदी किनारे स्थित सलाहपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे खेत गई महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई।बृहस्पतिवार की रात सलाहपुर की निषाद बस्ती निवासी सुनीता निषाद (38) पत्नी झज्झर खेत गई थी। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो खेत में उसका लहूलुहान शव पड़ा मिला।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतका का पति परदेस में रहता है।
सुनीता शाम को बरात वाले घर पर निमंत्रण देने गई थी। वहां से लौटने के बाद उसने घर पहुंचकर भोजन बनाया। फिर खेत चली गई। सीओ लंभुआ सतीश चंद्र शुक्ल ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा।