cricket

सहवाग का भावुक ट्वीट,चेतन सकारिया के संघर्ष को लेकर

सहवाग का भावुक ट्वीट,चेतन सकारिया के संघर्ष को लेकर

सहवाग का भावुक ट्वीट,चेतन सकारिया के संघर्ष को लेकर आइपीएल 2021 में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के मैच में राजस्थान की ओर से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने डेब्यू किया।सकारिया का यहां तक पहुंचने का सफर काफी मुश्किल भरा रहा है, जिसे जानकर कोई भी भावुक हो जाएगा। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर सकारिया के संघर्ष की कहानी शेयर की है। सहवाग ने सकारिया की मां का इंटव्यू शेयर करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘चेतन सकारिया के भाई ने कुछ महीने पहले सुसाइड कर ली थी। उस समय वह सैयद मुश्ताक अली ट्राफी खेल रहे थे। 10 दिनों तक उनके माता-पिता ने यह बात उनसे छुपाई। क्रिकेट इन युवाओं और उनके माता-पिता के लिए कितना मायने रखता है। सही मायने में आइपीएल भारतीयों का सपना साकार कर रहा है और कुछ कहानियां तो एक असाधारण लगती हैं।पंजाब के खिलाफ मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने भी सकारिया की काफी प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close