BIHARCrime

शादी में दहेज बना बाधा तो लड़की के घर अकेले पहुंचा दूल्हा गांव के वरिष्ठ लोगों की मौजूदगी में लड़का-लड़की ने की शादी

बिहार के छपरा से प्रेम विवाह का एक अनोखा मामला सामने आया है। लड़के और लड़की के परिवार में दहेज को लेकर अनबन हुई तो लड़के ने लड़की को मंदिर में ले जाकर शादी कर ली। शादी के बाद अब भी लड़के के परिवार वाले खफा हैं। उसका कहना है कि हम दोनों मिलकर परिवार वालों को मना लेंगे। बता दें कि बनियापुर के कंहौली मनोहर की लड़की नेहा कुमारी की शादी गोपालगंज जिला के मांझागढ़ निवासी रविन्द्र कुमार के साथ तय हुई थी। लड़का रविन्द्र कुमार दिल्ली में प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है।

शादी तय होने के बाद दहेज को लेकर लड़के के पिता नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। हालांकि शादी की बाकी सारी तैयारी हो चुकी थी। शादी नवंबर में तय हुई थी। लेकिन दहेज को लेकर लड़के के पिता तैयार नहीं हो रहे थे। तो वहीँ, लड़के ने बताया कि शादी तय होने के बाद दोनों फोन पर बातें करने लगे थे। 6 महीने से बात करते-करते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दहेज को लेकर शादी में रुकावट की बात सुनकर वो परेशान हो गया। और सीधे लड़की वालों के घर पहुंच गया। हालांकि, लड़की अभी मायके में ही रह रही है और दोनों मिलकर लड़के के परिवार को मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close