BIHAR

Bihar: भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज पर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार सरकार पर बोला हमला

बिहार विधानसभा का घेराव करने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज में जहानाबाद जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है।

वही लाठीचार्ज में बीजेपी के कई कार्यकर्ता और नेता घायल की सूचना हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने सम्राट चौधरी सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। लाठीचार्ज में पार्टी नेता की मौत को लेकर बीजेपी नेता बिहार सरकार पर हमला बोल रहे है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए इस लाठीचार्ज पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

जेपी नड्डा ने पटना में हुए इस लाठीचार्ज को राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के किले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है। जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने ट्वीट करते हुए कहा कि लाठी गोली की लठबंधन सरकार से हम डरने वाले नहीं है। भाजपा नेता की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close