kanpur

व्यापारियों ने किया मास्क वितरण, कोरोना संक्रमित पीड़ितों को पेंशन देने की मांग

व्यापारियों ने किया मास्क वितरण, कोरोना संक्रमित पीड़ितों को पेंशन देने की मांग

कानपुर: व्यापारियों ने किया मास्क वितरण,कोरोना संक्रमित पीड़ितों को पेंशन देने की मांग,घंटाघर व्यापार मंडल के तत्वाधान में अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा की अध्यक्षता में घंटाघर चौराहे पर मास्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरोप लगाते हुए अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर बहुत ही खतरनाक है।
श्मशान घाट पर लाशों को जलाने के लिए लकड़ियां नहीं मिल रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स शवदाह गृह में जलाने के लिए टोकन दिया जा रहा है। लेकिन सरकार हमारी चुनावी रैली में मस्त है उसको जनता का दर्द नहीं दिख रहा है। और चुनाव आयोग को भी कोरोना महामारी नहीं दिख रही है उसने तो आंखों पर गांधारी की तरह पट्टी बांध रखी है। क्या चुनाव आयोग चुनाव निरस्त नहीं कर सकता है।
लेकिन चुनाव आयोग भी सत्ता के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहा है।
हाई कोर्ट को उत्तर प्रदेश के पांच शहरों की हालत दिख रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार जिला पंचायत चुनाव में मस्त है। पिछली बार कोरोना वायरस के नाम पर पीएम फंड में भारत की जनता ने दिल खोलकर दान दिया था। हम मांग करते हैं भारत सरकार से कोरोना संक्रमित पीड़ितों को पेंशन उनकी यथा स्थिति के हिसाब से दी जाए। क्योंकि कोरोना पीड़ित व्यक्ति जब पॉजिटिव आ जाता है। तो लगभग एक महीने तक उसे आइसोलेशन कर दिया जाता है। तो नौकरी से उसकी तनख्वा काटी जाती है। जिसके कारण उसके घर का बजट बिगड़ जाता है। ऐसे कोरोना संक्रमित पीड़ितों को सरकार उनकी यथा स्थिति के हिसाब से पेंशन दे। घंटाघर चौराहे पर टेंपो चालकों, दुकानदारों, राहगीरों, फेरीवालों को मास्क वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close