भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल सहित कुल चार लोगों पर मामला दर्ज
भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल सहित कुल चार लोगों पर मामला दर्ज

शिवपुरी: भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल सहित कुल चार लोगों पर मामला दर्ज ,बैराड़ में भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल के पिताजी रामबाबू मंगल पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने आर आई से की अभद्रता तो मामला दर्ज। जानकारी के अनुसार भीड़ हटाने व कोरोना कर्फ्यू का पालन करने को लेकर आरआई ने रोकी गाड़ी तो पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल भड़क उठे उनका कहना था कि इनको सायरन बजाने की बजह से एक बच्ची के भागते समय गिर जाने से दांत टूट गए,
इस चक्कर में रामबाबू मंगल आर आई पर भड़क उठे बात की सत्यता कौ जानने हम आसपास के लोगो व अपने सूत्रो से पता किया तो यह बात सत्य बताई गई लेकिन आर आई अंकित शर्मा तहसीलदार व राजस्व अमले के साथ बैराड़ थाना पहुंच गए जहां पहुंचकर भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल सहित राजेश जैन, लख्मीचंद जैन पर हुई एफ आई आर दर्ज करा दिया।