kanpur

कर्नलगंज में नहीं काम हो रहा शोहदों का आतंक

कर्नलगंज में नहीं काम हो रहा शोहदों का आतंक

कानपुर: कर्नलगंज में नहीं काम हो रहा शोहदों का आतंक,जहां एक तरफ प्रदेश सरकार लगातार महिला सुरक्षा कानून पर बड़े-बड़े वायदे कर रही है इसके साथ ही नए नए कानून बनाकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ आज भी महिलाएं मनचलों और शोहदों का शिकार हो रही है। जिसके चलते महिलाएं आज भी परेशान हैं ताजा मामला कर्नलगंज थाना क्षेत्र के लाल इमली इलाके का है जहां पर रहने वाले मोहम्मद हनीफ ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पड़ोस में रहने वाला मनचला सोनू नाम का लड़का काफी समय से उनकी बेटी फातिमा (काल्पनिक नाम) को स्कूल से आते जाते परेशान किया करता था जिसके चलते पीड़ित लड़की ने इस बात की शिकायत अपने परिजनों से की जिसके बाद परिजनों ने लड़की का घर से निकलना बंद करवा दिया।

अब उनका आरोप है कि, बीती 18 अप्रैल के दिन रोज रोजा इफ्तार के समय सोनू अपने सात से आठ साथियों के साथ जबरन घर में घुस गया और लड़की और उसकी मां के साथ हाथापाई करने लगा जब उन्होंने विरोध किया तो उसने उन पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई अब पीड़ित परिवार की गुहार लगाता हुआ थाने पहुंचा लेकिन उनका आरोप है कि थाने में भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिसके चलते पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाते हुए दर-दर भटकने को मजबूर है जिस से हताश होकर उनका कहना है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो पूरा परिवार आत्मदाह कर लेगा।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close