Etawah

मॉस्क न लगाने पर वसूला गया इतना जुर्माना, आप भी करिए कोविड नियमों का पालन

मॉस्क न लगाने पर वसूला गया इतना जुर्माना, आप भी करिए कोविड नियमों का पालन

इटावा: मॉस्क न लगाने पर वसूला गया इतना जुर्माना, आप भी करिए कोविड नियमों का पालन,जिलाधिकारी इटावा श्रुति सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन पर जिले की पुलिस द्वारा मास्क ना लगाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कुल 712 चालान किये गये वहीं पुलिस ने 263650 रूपये जुर्माना वसूला है।

कोरोना महामारी से बचाव हेतु इटावा पुलिस द्वारा मास्क, सैनिटाइजर व ग्लब्स का वितरण गरीब वर्ग के लोगों को किया गया साथ ही जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को कोरोना महामारी से बचाव हेतु आवश्यक दिशानिर्देशों से अवगत कराते हुए लोगों से अधिक से अधिक समय अपने घरों में व्यतीत करने की अपील की गई एवं शुक्रवार रात्रि 08.00 बजे से सोमवार सुबह 07.00 तक लॉकडाउन का पालन करने हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close