मुख्य विकास अधिकारी महोदय कानपुर नगर डॉक्टर महेंद्र कुमार के द्वारा उर्सला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की ओर स्थापित किए जाने वाले ऑक्सीजन गैस प्लांट का रूप से निरीक्षण किया गया
मुख्य विकास अधिकारी महोदय कानपुर नगर डॉक्टर महेंद्र कुमार के द्वारा उर्सला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की ओर स्थापित किए जाने वाले ऑक्सीजन गैस प्लांट का रूप से निरीक्षण किया गया

कानपुर:मुख्य विकास अधिकारी महोदय कानपुर नगर डॉक्टर महेंद्र कुमार के द्वारा उर्सला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की ओर स्थापित किए जाने वाले ऑक्सीजन गैस प्लांट का रूप से निरीक्षण किया गया ।दिनांक 26 अप्रैल 2021 को मुख्य विकास अधिकारी महोदय कानपुर नगर डॉक्टर महेंद्र कुमार के द्वारा उर्सला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की ओर स्थापित किए जाने वाले ऑक्सीजन गैस प्लांट का आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया गया निरीक्षण पर उपलब्ध डॉक्टर निगम चिकित्सा अधीक्षक/ निदेशक उर्सला अस्पताल के द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 29 अप्रैल को नामित टीम के द्वारा ऑक्सीजन गैस प्लांट का अधिष्ठापन का कार्य किया जाएगा। अधोहस्ताक्षरी द्वारा निर्देश दिए गए कि उनसे वार्ता कर लें कि उनकी टीम समय से आ जाए।
इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी महोदय के द्वारा चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में रोगियों की स्थिति को देखा गया। उपस्थित चिकित्सा अधीक्षक के द्वारा बताया गया की यहां पर 70 से 80 ऑक्सीजन बेड संचालित है जिनमें प्रतिदिन लगभग ढाई सौ सिलेंडर की आवश्यकता होती है। चल गैस आपूर्ति के संबंध में अपर जिलाधिकारी वित्त रा0 से तत्काल दूरभाष पर वार्ता करके उन्हें राजकीय अस्पतालों में भी ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए।



