
कानपुर:मजदूर दिवस को सरकार ने मजबूर दिवस बना दिया |राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज मजदूर दिवस पर भूख, बेरोजगारी से शहीद हुये मजदूरों को विष्णुपुरी में श्रद्धांजलि दिया|इस अवसर पर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की कोरोना महामारी में भूखमरी, बेरोजगारी के कारण देश का मजदूर घुट घुट कर मर रहा है| सरकार केवल कागजी सहायता देकर दिलासा दे रही है| मजदूरों के बच्चे भूख से बिल बिला रहे है| देश के मजदूर रोटी कपड़ा मकान से दुर होते जा रहे हैं|
सरकार केवल बयान बाजी कर रही है| वीरेन्द्र कुमार ने कहा की यही भारत देश है जिसमें नेता छोटी बडी घटनाओं को लेकर अपने पद से त्याग पत्र दे देते थे|आज के नेता बड़ी से बड़ी घटनाओं पर कुर्सी नहीं छोड़ना चाहते हैं| वीरेन्द्र कुमार ने कहा की सरकार ने मजदूर दिवस को मजबूर दिवस बना दिया है|


