संत कालीचरण ने महात्मा गांधी के बारे में कहे अपशब्द
संत कालीचरण ने महात्मा गांधी के बारे में कहे अपशब्द

संत कालीचरण ने महात्मा गांधी के बारे में कहे अपशब्द
देश के अलग-अलग राज्यों में धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है।
इन सभी जगहों से विवादित बयान भी सामने आ रहे हैं। रायपुर में आयोजित
धर्म संसद में संत कालीचरण महाराज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गाली दी है।
इससे धर्म संसद में आए महंत राम सुंदर दास नाराज हो गए और मंच छोड़कर चल दिए। दरअसल, रायपुर में आयोजित दो दिवसीय धर्म संसद में पूरे देश के जाने माने संत इकट्ठा हुए थे। इसका आयोजन रावणभाठा मैदान में किया गया था। रविवार को संबोधन के दौरान कालीचरण महाराज ने विवादित बयान दिया है। कालीचरण महाराज मंच पर आने के बाद पर कहा कि इस देश पर वही राज करेगा, जो हिंदू हित की बात करेगा। विवादित संत ने कहा कि इस्लाम का मकसद राजनीति के जरिए हमारे राष्ट्र पर कब्जा करना है। अभी हाल ही में उन लोगों ने दो देशों पर कब्जा किया।इसके बाद कालीचरण ने पाकिस्तान के बंटवारे को लेकर महात्मा गांधी को अपशब्द कहे। साथ ही हत्यारे नाथूराम गोडसे की तारीफ की।कालीचरण के इस बयान का विरोध कार्यक्रम में ही शुरू हो गया। महंत राम सुंदरदास ने कालीचरण के बयान पर आपत्ति जताई। साथ ही उन्होंने मंच पर जाकर कार्यक्रम से निकलने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही उन्होंने आयोजकों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कालीचरण से सवाल किया है कि क्या महात्मा गांधी ऐसे थे, जिनके बारे में ऐसे बेतुकी बातें की गई हैं। उन्होंने कालीचरण के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।