यमुना नदी में एक साथ दर्जनों शव उतराते मिलने पर जिले में मच गया हड़कम्प
यमुना नदी में एक साथ दर्जनों शव उतराते मिलने पर जिले में मच गया हड़कम्प

हमीरपुर:यमुना नदी में एक साथ दर्जनों शव उतराते मिलने पर जिले में मच गया हड़कम्प।हमीरपुर जिले में बहने वाली यमुना नदी का उत्तरी किनारा कानपुर में लगता है और दक्षिणी किनारा हमीरपुर में लगता है यानी कि यमुना नदी कानपुर और हमीरपुर जिलो की सीमा रेखा के रूप में बहती है । यमुना नदी को कानपुर और हमीरपुर जिले के लोग मोक्ष दाहिनी कालिंदी के रूप में मानते है और मत्यु होने पर इसी यमुना में जल प्रवाहित किये जाने की पुरानी परंपरा है ।
यमुना नदी में इक्का दुक्का शव तो हमेशा देखे जाते रहे है पर कोरोनॉ काल मे इस नदी में शवो की बाढ़ आ गयी है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्रामीण इलाकों में कितनो बड़ी तादाद में लोगो की मौत हो रही है ।कोरोनॉ के डर से ग्रामीण शवो का अग्निदाह करने के बजाये यमुना नदी में प्रवाहित कर दे रहे है इसी वजह से यमुना नदी में एक साथ दर्जनों शव उतरते नजर आ रहे है ।