डॉ व साथियों पर हमले का मुकदमा गोविंदनगर थाने का है मामला
डॉ व साथियों पर हमले का मुकदमा गोविंदनगर थाने का है मामला

कानपुर:डॉ व साथियों पर हमले का मुकदमा गोविंदनगर थाने का है मामला।गोविंद नगर थाना क्षेत्र की शरणार्थी कालोनी के दाम सातवें आसमान पर बढ़ जाने के बाद निम्न के ऊपरी हिस्से अंधाधुंध बड़ी है। जो कालोनियों मुख्य सड़कों से जुड़ी हुई है। जिसमें के.डी.ए. से सांठगांठ करके कालोनियों को बनाने का धंधा चल निकला है। इसी तरह का एक विवाद गोविंद नगर थाने में इसी माह की 14 तारीख को डॉक्टर व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
बताते चलें कि दिवंगत पार्षद अश्विनी चड्ढा के दावत रेस्त्रां के सामने शरणार्थी कालोनी16/2 ब्लॉक 2 स्थित अशोक रामचंदानी का मकान है। उन्हीं के बगल में 16/20 ब्लॉक दो श्री पूनम अरोड़ा का मकान है। इसी के आगे के निचले व ऊपर के खंड में डॉ गौतम कपूर का मकान है। क्योंकि डॉक्टर कपूर सड़क वाले बाहरी हिस्से में है। लिहाजा उन्होंने ऊपर नीचे की संयुक्त कालोनियां एक कर व्यवसायिक निर्माण शुरू कर अशोक की कॉलोनी को बंद कर हवा बंद कर दी।वहीं पूनम अरोड़ा का घर क्षतिग्रस्त हो गया।जिसकी शिकायत अशोक ने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री के पोर्टल तक में की। जिस पर निर्माण रुकवाने का आदेश हुआ। इससे गुस्साए डॉक्टर गौतम, मयंक केसरवानी, विभु पांडे पर घर में घुसकर मारपीट की। शिकायत पर अशोक रामचंदानी ने गोविंद नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इस विषय पर डॉक्टर कपूर से बात करने की कोशिश पर बात नहीं हो सकी।