थाना चकेरी स्तिथ सनिगवां चौकी के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कम्प
थाना चकेरी स्तिथ सनिगवां चौकी के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कम्प

कानपुर:थाना चकेरी स्तिथ सनिगवां चौकी के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कम्प।
दिनांक 28/05/2021 दिन शुक्रवार देर रात अशोक कुमार नमक व्यक्ति काशीराम कॉलोनी हाईवे सिटी के पास से रात के करीबन 10 बजे गुजर रहा था की उसे रोड किनारे से भयंकर बदबू आई और उसने रुक के देखा तो उसे गद्दे में लिपटा हुआ कुछ दिखाई दिया जब अशोक ने जाकर देखा तो उसमे गद्दे से लिपटी लाश दिखी, लाश देखते ही अशोक ने चौकी पे सूचना दी, सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पंकज सिंह मौके पे पहुंचे साथ ही चकेरी थाना प्रभारी सहित एसीपी कैंट भी मौके पे आए और फॉरेंसिक टीम को मौके पे बुलाया। फॉरेंसिक टीम के मुताबिक शव करीब 72 घंटे पुराना है साथ ही महिला के सिर पे गंभीर चोटे भी है। एसीपी कैंट ने बताया कि शव को पोस्मोटम के लिए भेजा जा रहा है, शिनाख्त कर हत्या आरोपियों को जल्द से जल्द ढूंढ कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।




