entertainment

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी पर नाबालिग लड़की ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी पर नाबालिग लड़की ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी पर नाबालिग लड़की ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

‘नागिन 3’ फेम पर्ल वी पुरी को देर रात वसई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पर्ल वी पुरी पर एक नाबालिग से दुष्कर्म और छेड़छाड़ा का आरोप लगा है।पर्ल को POCSO के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये एक पुराना केस है जिसमें एक नाबालिग लड़की ने एक्टर पर टीवी सीरियल में काम दिलाने के नाम पर शोषण का आरोप लगाया है। बता दें, बीते साल अक्टूबर में पर्ल वी पुरी के पिता का निधन हो गया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो पर्ल ने साल 2013 में शो दिल की नजर से खूबसूरत से एक्टिंग की शुरुआत की । हालांकि उन्हें पहला लीड रोल शो फिर भी ना माने बदतमीज दिल से मिला. इसके बाद वह नागार्जुन एक योद्धा और बेपनाह प्यार में नजर आ चुके हैं। सबसे ज्यादा पर्ल को एकता कपूर के शो नागिन 3 में पसंद किया गया।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close