cricket

मोहम्मद आमिर को मनाने में जुटा PCB इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए

मोहम्मद आमिर को मनाने में जुटा PCB इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए

मोहम्मद आमिर को मनाने में जुटा PCB इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को इंटरनेशन क्रिकेट में वापसी के लिए मनाने लिए जुट गया है।  बोर्ड के सीइओ वसीम खान ने शनिवार को कहा कि अनुभवी गेंदबाज आमिर अभी भी राष्ट्रीय टीम के लिए खेल सकते हैं। उनके और मुख्य कोच मिस्बाह-उल-हक सहित अन्य कोचों के बीच सुलह के प्रयास जारी हैं।

वसीम खान ने यूट्यूब पर क्रिकेट बाज चैनल पर कहा, ‘मैंने आमिर को यह भी स्पष्ट कर दिया कि एक सीनियर खिलाड़ी के रूप में उन्होंने जो रास्ता अपनाया वह सही नहीं था। ‘मुझे लगता है कि आमिर अभी भी हमारे लिए एक मूल्यवान खिलाड़ी हैं और हम अब प्रयास करेंगे कि उनके और कोचों के बीच सबकुछ सुलह हो जाए।’

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close