Breaking NewsCrimeSpecial

महिला के आरोपों के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने दर्ज की तोते के खिलाफ शिकायत और लिया ये एक्शन

महिला के आरोपों के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने दर्ज की तोते के खिलाफ शिकायत और लिया ये एक्शन

महाराष्ट्र के पुणे के शिवाजी नगर इलाके में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग ने पुलिस से एक तोते की शिकायत की है. बुजुर्ग का कहना है कि उनके घर के सामने वाले घर में एक तोता पाल रखा है. वे जब भी घर के बाहर निकलते हैं, उन्हें देखकर तोता सीटी बजाता है. इसकी वजह से उन्हें तकलीफ होती है. बुजुर्ग ने तोते के मालिक के खिलाफ खड़की पुलिस स्टेशन में शिकायत की है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुणे के शिवाजी नगर की महात्मा गांधी कॉलोनी में रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग के घर के सामने एक व्यक्ति ने तोता पाल रखा है.

बुजुर्ग का कहना है कि तोता हमेशा सीटियां बजाता रहता है, जिस कारण बुजुर्ग को परेशानी होती है. शिकायत करने वाले बुजुर्ग का आरोप है कि तोता उन्हें देखकर सीटियां बजाता है.इस बात को लेकर बुजुर्ग ने तोते के मालिक से कहा कि तोते को कहीं और रखवा दो, लेकिन इस बात पर तोते का मालिक बुजुर्ग के साथ बहस करने लगा. इसके बाद बुजुर्ग ने इस मामले की शिकायत पुणे के खड़की पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद खड़की पुलिस ने तोते के मालिक को थाने में बुलाया और उसे चेतावनी देकर कहा कि बुजुर्ग को भविष्य में किसी भी तरह की तकलीफ नहीं हो, इसका ध्यान रखा जाए.

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close