एक साथ 10 बच्चों को जन्म देने वाली दक्षिण अफ्रीकी महिला ने बनाया नया रिकॉर्ड
एक साथ 10 बच्चों को जन्म देने वाली दक्षिण अफ्रीकी महिला ने बनाया नया रिकॉर्ड

एक साथ 10 बच्चों को जन्म देने वाली दक्षिण अफ्रीकी महिला ने बनाया नया रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका के नौ में से एक प्रांत गोटेंग (Gauteng) की एक महिला ने दस बच्चों को एक साथ जन्म देकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। एक साथ सबसे अधिक बच्चों को जन्म देने वाली महिला का नाम गोसेम थमारा सिथोले (Gosiame Thamara Sithole)है। 37 वर्षीय सिथोले ने इन बच्चों को प्रिटोरिया के अस्पताल में जन्म दिया है। सिथोले ने सात लड़कों और तीन लड़कियों को जन्म दिया है। सिथोले का कहना है कि उसने किसी भी तरह का फर्टिलिटी ट्रीटमेंट नहीं लिया था। प्रिटोरिया न्यूज का कहना है कि 29 सप्ताह के गर्भ के बाद उसने इन बच्चों को जन्म दिया है ।
सिथोले के पति ने को बताया कि वो इसको लेकर काफी भावुक है और बेहद खुश भी है। डॉक्टरों ने इससे पूर्व सिथोले की जांच के दौरान इस बात की संभावना जताई थी कि वो एक साथ छह बच्चों को जन्म दे सकती है, लेकिन उसके बाद हुए स्कैन में कुछ और ही दिखाई दिया।




