चाकू की नोंक पर किशोरी से सात युवकों ने किया दुष्कर्म
चाकू की नोंक पर किशोरी से सात युवकों ने किया दुष्कर्म

चाकू की नोंक पर किशोरी से सात युवकों ने किया दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सात युवकों ने चाकू की नोक पर एक नाबालिक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।इसके बाद घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के 10 दिन बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।
5वीं में पढ़ने वाली 13 वर्षीया छात्रा बीते 30 मई की रात आठ बजे गांव के पश्चिम शौच करने गई थी। उधर मौजूद गांव के सात युवकों ने लड़की को पकड़ लिया और चाकू दिखाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।लड़की के परिजन रिश्तेदारी में गए थे। चार दिन बाद घर पहुंचे तो लड़की ने आपबीती बताई। इस दौरान आरोपियों में से किसी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस ने सातों आरोपियों पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एसी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।




