entertainmentउत्तरप्रदेश

जन सुराज प्रखंड समिति मदनपुर, औरंगाबाद की पहली समिक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया

27 फरवरी को पटना में होने वाले संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आवश्यक तैयारियों पर चर्चा

औरंगाबाद; जन सुराज प्रखंड समिति मदनपुर, औरंगाबाद की पहली समिक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया। बताते चलें कि जन सुराज पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह रफीगंज विधानसभा के भावी प्रत्याशी विकास कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह की अध्यक्षता में
25 फरवरी 2025 को जन सुराज पार्टी के मदनपुर प्रखंड की पहली समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प एवं जन सुराज पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की परियोजना पर चर्चा की गई ।

बैठक में निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की गई ।

1. 27 फरवरी को पटना में होने वाले संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आवश्यक तैयारियों पर चर्चा।
2. प्रखंड स्तरीय 251 सदस्यों की चयन व नियुक्ति पर चर्चा।
3. प्रखंड में जन सुराज को पंचायत से लेकर बूथ स्तर पर मजबूती देने के लिए डोर टू डोर एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों को जोड़ने पर विशेष।
4. आने वाले दिनों में प्रखंड स्तरीय संगठन की व्यवस्थित रूप से चलने, संगठन विस्तार और संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर चर्चा।
5. संगठन में युवा एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की योजना पर चर्चा की गई।

बैठक में जन सुराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन राम, प्रखंड महासचिव अशोक सिंह, प्रखंड महिला अध्यक्षा कुसुम लता देवी, किसान अध्यक्ष उमेश सिंह, संजीव कुमार प्रखंड अभियान समिति संयोजक, वीरू चंद्रवंशी युवा अध्यक्ष, मुख्य प्रवक्ता परमानंद सिंह, प्रवक्ता – मोहम्मद फिरोज, दयानंद कुमार प्रखंड उपाध्यक्ष – संजय कुमार सिंह, मोहम्मद शाहनवाज खान, मोहम्मद आफताब आलम की उपस्थिति रही।

इन सबों के अलावा इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास कुमार उर्फ बब्लू जी, जिला संगठन महिला अध्यक्षा शगुफ्ता यासमीन जी उपस्थित रहे।

सदस्यों में सुरेंद्र चौधरी, राम शिवन सिंह, सिसोदिया अंतोष, कमलेश कुमार सिंह, मोहम्मद अबरार, मोहम्मद मोजीब, अजीत कुमार, बृजेश कुमार सिंह, राजू कुमार सिंह, राहुल कुमार, रामेश्वर कुमार, मोहम्मद रतीउल्लाह आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्रीमान लालमोहन राम द्वारा की गई एवं प्रखंड महासचिव अशोक सिंह जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close