
गाजियाबाद:बुजुर्ग तांत्रिक सूफी अब्दुल समद की पिटाई कर दाढ़ी
काटने की घटना आरोपी प्रवेश ने बंथला गांव में अपने
घर में की थी। लेकिन समद ने इसे बताया बेहटा हाजीपुर
गांव के जंगल में। पुलिस का कहना है कि जांच में खुलासा
हुआ है कि समद ने ऐसा उम्मेद के कहने पर किया था।
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि लोनी
बॉर्डर इलाका लोनी क्षेत्र से ज्यादा संवेदनशील है।
इसी के चलते उम्मेद ने साजिश के तहत सूफी
समद की तहरीर में घटनास्थल लोनी बॉर्डर क्षेत्र
का लिखवाया था।भविष्य में उसकी चुनाव लड़ने
की योजना थी, लिहाजा भड़काऊ वीडियो में धर्म
विशेष के लोगों द्वारा दाढ़ी काटने का आरोप लगा
वह अपने समाज के लोगों का समर्थन लेना चाहता था



