
बेटे की मौत का मंजर देख गिड़गिड़ाती रही मां फिर भी नहीं बची जान
गोरखपुर:यहां सगे भाइयों में मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना
भयावह रूप ले लिया कि कई परिवारों की खुशियां तबाह हो गई।
हैरान करने वाली बात ये रही कि बेटे की मौत का मंजर देख उसकी
जिंदगी के लिए उसकी मां ने हमलावरों के आगे बिलखते हुए भीख मांगती
रही लेकिन उनके सिर पर खून सवार था।
जिले के गगहा थाना क्षेत्र के पोखरी गांव में सगे भाई अरविंद दुबे और
राजेश दुबे के बीच एक पेड़ को लेकर विवाद चल रहा था।
जैसे ही पेड़ कटना शुरू हुआ, राजेश के परिवार के लोग विरोध करने लगे।
इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें राजेश और अरविंद समेत तीन लोग घायल हो गए थे।
राजेश के साथ मारपीट की खबर पाकर 10-12 की संख्या में उसके साथी
और रिश्तेदार गांव में आ गए। ये लोग अरविंद के घर पहुंचे और उनकी
पत्नी हेमलता (50) व बेटे हर्ष (23) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
हमलावर पहले मां के ऊपर टूट पड़े। ऐसे में मां की ममता मौत के मुहाने पर भी छलक पड़ी। हमलावरों ने मां पर हमला किया तो बेटा हर्ष उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़ा। हमलावरों को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। वे हेमलता को छोड़कर हर्ष को मारने लगे। यह देख हेमलता खुद का दर्द और मौत का डर भूल गई और हमलावरों के आगे गिड़गिड़ाने लगी-बेटे को छोड़ दो… मुझे मार डालो।




