Kanpur Nagar

व्यापारी नेता शशांक दीक्षित ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा

व्यापारी नेता शशांक दीक्षित ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा

व्यापारी नेता शशांक दीक्षित ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा सामान्य वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) की नीतियां निर्धारित न होने का गुस्सा व्यापारियों इंडस्ट्रियलो में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बढ़ता ही जा रहा है। इसी आक्रोश में भाजपा ग्रामीण से तकरीबन 100 लोगों के साथ शशांक दीक्षित ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्हें कानपुर के तीनों जिले के प्रभारी व पार्टी के प्रदेश महासचिव अंशु तिवारी ने तिलक हाल में सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान श्री तिवारी ग्रामीण व दक्षिणी जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।ग्रामीण भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एवं प्लास्टिक व्यापार मंडल के चेयरमैन शशांक दीक्षित 12:30 बजे दोपहर के करीब मेस्टन रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में एकत्रित हुए। उसके बाद एक जुलूस के रूप में तिलक हाल पहुंचे जहां उनकी अगवानी करने के लिए दक्षिण जिला अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र दीक्षित ग्रामीण अध्यक्ष अमित पांडे अभिनव तिवारी, विकास अवस्थी समेत तमाम कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे।स दौरान कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अमित पांडे ने कहा कि शशांक दीक्षित व उनके उनके साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों का भविष्य कांग्रेस में सुखद रहेगा। एक सवाल के जवाब में सदस्यता ग्रहण के तुरंत बाद शशांक दीक्षित ने कहा कि वह भाजपा नेता के पहले व्यापारी हैं, प्लास्टिक व अन्य गुड्स में अलग-अलग टैक्स से व्यापारी नोटबंदी के बाद से बुरी तरह से परेशान हो चुका है। लिहाजा उन्हें पार्टी छोड़ने के अलावा कोई हल नहीं दिखा। जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर विश्वास जताया है।प्रभारी अंशु तिवारी ने दावा किया है कि कानपुर की जिला पंचायतों के लिए सारी तैयारियां हो चुकी हैं। जिसमें इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन चुनाव में संतोषजनक होगा शशांक दीक्षित को टिकट देने के मामले में उन्होंने टालमटोल करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
इस दौरान विशेष रूप से कानपुर दक्षिणी जिला अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र दीक्षित ने भी व्यापारी नेता शशांक दीक्षित को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
इस समारोह में पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सचान, गोविंद नगर विधानसभा के दावेदार विकास अवस्थी, अभिनव तिवारी, नरेंद्र चंचल कुशवाहा शशांक अवस्थी, राजीव त्रिवेदी, आनंद शर्मा, राजेश राजपूत आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close