Special

कानपुर के सुनील चतुर्वेदी होंगे हरियाणा ग्रेपलिंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण

Kanpur Desk; खेल जगत में बड़ा सम्मान हासिल करते हुए ग्रेपलिंग खेल के राष्ट्रीय कोच व राष्ट्रीय निर्णायक सुनील चतुर्वेदी को हरियाणा में होने जा रही राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में तकनीकी पर्यवेक्षक (Technical Observer) और मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह प्रतियोगिता 30 और 31 अगस्त को गोहाना स्थित स्टेडियम में आयोजित होगी, जिसका आयोजन हरियाणा ग्रेपलिंग संघ कर रहा है।

इस संबंध में जानकारी संघ के सचिव जितेंद्र पांचाल ने दी। गौरतलब है कि सुनील चतुर्वेदी ने अब तक कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी तकनीकी क्षमता का लोहा मनवाया है। उनके अनुभव और योगदान को देखते हुए ही उन्हें इस अहम भूमिका के लिए चुना गया है। सुनील ने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रेपलिंग संघ के महासचिव रविकांत मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है और मैं खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हमेशा समर्पित रहूंगा।

सुनील चतुर्वेदी की यह उपलब्धि न केवल कानपुर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। 

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close