आरटीओ प्रवर्तन विदिशा सिंह के नेतृत्व में चलाया गया ई रिक्शों के विरुद्ध अभियान
आज अप्रैल के पहले दिन ही आरटीओ प्रवर्तन विदिशा सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने की बड़ी कार्यवाह

कानपुर; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक अनाधिकृत ई रिक्शों के विरुद्ध चलाया जायेगा महाअभियान अब अनाधिकृत ई रिक्शों की आने वाली है शामत सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आदेश पर आरटीओ प्रवर्तन विभाग के समस्त एआरटीओ व पीटीओ उतरे सड़क पर मच गया ई रिक्शा चालकों में हड़कंप।
आज अप्रैल के पहले दिन ही आरटीओ प्रवर्तन विदिशा सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने की बड़ी कार्यवाही।
एआरटीओ प्रवर्तन कहकशां,अंबुज, आर के वर्मा, यात्री कर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह,दिनेश कुमार,अनिल कुमार व दीपक सिंह ने सघन चेकिंग अभियान चला कर अनाधिकृत ई रिक्शों पर चलाया कानून का चाबुक।
जिससे भारी संख्या में अनाधिकृत ई रिक्शे आए आरटीओ प्रवर्तन दल की गिरफ्त में।
आरटीओ प्रवर्तन विदिशा सिंह ने बताया, मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार अनाधिकृत ई रिक्शों के खिलाफ यह सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 50 के अधिक अनाधिकृत ई रिक्शों को सीज कर दिया गया। तथा सौ से अधिक का चालान किया गया है।
हमारे संवाददाता अवधेश चौहान के पूंछने पर आरटीओ प्रवर्तन विदिशा सिंह ने बताया, ई रिक्शों का रूट निर्धारित किया जायेगा। जिससे वैध ई रिक्शा अपने निर्धारित रूट पर चल सकें। जिससे यातायात सुगम रहेगा। कोशिश यही रहेगी, कोई भी ई रिक्शा मुख्य मार्ग पर न चले।
आरटीओ प्रवर्तन विदिशा सिंह ने यह भी बताया, जिन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नही हैं। या जिनके प्रपत्र पूरे नही हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
साथ ही साथ नाबालिग ई रिक्शा चालकों को कतई नहीं बख्शा जाएगा और यह अभियान 30 अप्रैल तक निरंतर चलेगा। दिन भर आरटीओ ऑफिस परिसर में ई रिक्शा चालकों का जामवाड़ लगा रहा।
संभागीय परिवहन अधिकारी राकेंद्र कुमार सिंह व आरटीओ प्रवर्तन विदिशा सिंह ने सीज किए गए ई रिक्शों का निरीक्षण भी किया।